अंबाला। रेलवे ने यात्रियों को राहत पहुंचाते हुए मडगांव से चंडीगढ़ के बीच एक दिवसीय स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला किया है जोकि आज यानी 12 जुलाई को चलेगी। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 02449 मडगांव से सुबह नौ बजे रवाना होकर 13 जुलाई को शाम 5.40 बजे अंबाला कैंट और 6.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन करमाली, थिवीम, पेमम, रत्नागिरी, रोहा, पनवेल, वासी रोड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, हजरतनिजामुद्दीन, नई दिल्ली, पानीपत और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। संवाद