अंबाला सिटी। अंबाला के नवनियुक्त मंडल आयुक्त गीता भारती ने वीरवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। मंडल आयुक्त ने पहले हिसार मंडल में अपनी सेवाएं दी थी। मंडल आयुक्त गीता भारती ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकासात्मक परियोजनाओं की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर चलाए जा रहे समाधान शिविर में अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाए। संवाद