फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चंडीगढ़-पटना के बीच शनिवार को चलेगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए उत्तर रेलवे ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
चंडीगढ़ और पटना जंक्शन के बीच एक आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन एसी कोचों से सुसज्जित होगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिलेगी।
ट्रेन संख्या 04516 चंडीगढ़ से 7 और 10 नवंबर को रात 11:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन रात 9:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 04515 पटना से 8 और 11 नवंबर को रात 11:15 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अगले दिन रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इस संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने यात्रियों को सलाह दी कि वे यात्रा से पहले एनटीईएस एप का उपयोग करें। यात्री 139 डायल करके किसी भी अपडेट या बदलाव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें