फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कालका-शिमला सेक्शन पर स्पेशल ट्रेन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल सेक्शन पर लगातार बढ़ रही सैलानियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है जो कालका से शिमला के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04561 कालका से 15 जून को सुबह 11 बजे रवाना होकर शाम 4:15 बजे शिमला पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04562 शिमला से शाम 7:15 बजे रवाना होकर रात 11:45 बजे कालका पहुंचेगी।
बीच रास्ते ट्रेन धर्मपुर हिमाचल, बड़ोग, सोलन और सालोगरा रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र, गुजरात, जयपुर, दिल्ली व पश्चिम बंगाल आदि से सैलानी लगातार कालका पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें कालका-शिमला सेक्शन पर चलने वाली टॉय ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही। इसलिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों को राहत पहुंचाने क फैसला किया है।
विज्ञापन

ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति

मौजूदा समय में कालका-शिमला रेल सेक्शन पर सात टॉय ट्रेनों का संचालन हो रहा है और अधिकांश में वेटिंग का टिकट ही मिल रहा है। रेलवे से प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रेन नंबर 52455 हिमालयन क्वीन में 120 वेटिंग, 04563 कालका-शिमला स्पेशल में 108 वेटिंग, 52451 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस में 96 वेटिंग, 52457 कालका-शिमला एक्सप्रेस में 87 वेटिंग, 04506 कालका-शिमला स्पेशल में 57, ट्रेन नंबर 52453 कालका-शिमला में 89 और 52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस में 55 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें