फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष टीम को निरीक्षण में बंद मिले आरओ व टूटी मिली अस्पताल की दीवार पर लगी टाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 2018 में प्रदेशभर के नागरिक अस्पतालों में अव्वल रहने वाले छावनी नागरिक अस्पताल का वीरवार को एक बार फिर विशेष टीम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि 2019 में अस्पताल केवल प्रोत्साहन पुरस्कार ही हासिल कर पाया था। अबकी बार अस्पताल के निरीक्षण में शाहाबाद सीएचसी के कार्यवाहक एसएमओ डॉ. कुलदीप व दो अन्य सहयोगी शामिल थे। जैसे ही टीम अस्पताल परिसर से ओपीडी ब्लॉक की तरफ जा रही थी तो उन्हें कैंसर टर्सरी सेंटर से इमरजेंसी वार्ड की बिल्डिंग के लिए बनाए गए पुल के साथ टाइलें ही टूटीं दिखाई दीं। तीसरी मंजिल पर लगी टाइलों की हालत ऐसी थी कि वह कभी भी नीचे से गुजरने वाले मरीज के सिर पर गिर सकती हैं। ऐसे में डॉ. कुलदीप ने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि जल्द ही इसे दुरुस्त करवाया जाए। कहीं कोई मरीज न चोटिल हो जाए, जिसके बाद टीम ने ओपीडी ब्लॉक की आयुष विंग से निरीक्षण शुरू किया।
विज्ञापन

टीम जैसे ही दूसरी मंजिल पर पहुंची तो उन्हें वहां पर लगे वाटर कूलर के ठीक साथ आरओ बंद मिला तो वहीं पानी भी फैला मिला। ऐसे में मौके पर कर्मचारियों सहित अस्पताल प्रबंधन से भी जानकारी ली। जिसके बाद मैकेनिक ने उसे चालू कर दिया। वहीं ओपीडी ब्लॉक की पंजीकरण खिड़की पर लगी मरीजों की लाइनों को भी व्यवस्थित करने को कहा। करीब तीन घंटे तक टीम ने इमरजेंसी वार्ड, आईपीडी व ओपीडी ब्लॉक में जाकर हर वार्ड, ब्लड बैंक, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड सहित एक्सरे रूम का भी जायजा लिया, हालांकि जाते समय डॉ. कुलदीप अस्पताल में मरीजों की सुविधाएं देखकर खुश नजर आए।
10 दिन बाद आएगा परिणाम, बाद में राज्यस्तरीय टीम करेगी निरीक्षण
कायाकल्प का देशभर में परिणाम 2 अक्टूबर को आएगा। उससे पहले दो चरण में निरीक्षण होता है। पहला चरण तो हो गया और इसका परिणाम 10 दिन बाद आएगा कि अस्पताल को कितने अंक मिलेंगे। बाद में तय होगा कि राज्य स्तरीय की टीम निरीक्षण करेगी कि नहीं। डॉ. कुलदीप की टीम के अलावा अस्पताल प्रबंधन ने भी अपनी अलग से टीम बनाई थी, जिसमें पीएमओ डॉ. राकेश सहल, डॉ. पूजा पेंटल, डॉ. विनय, डॉ. अल्पना, डॉ. रुचिका व डॉ. अमिता शामिल थे। हर कमी को उन्होंने साथ के साथ पूरा करवाया और कर्मचारियों को भी निर्देश दिए। बता दें कि 2018 में कायाकल्प द्वारा पूरे प्रदेश में छावनी नागरिक अस्पताल को अव्वल चुना था। 2019 में प्रोत्साहन पुरस्कार मिला है। जबकि 2020 में कोविड-19 के कारण टीम निरीक्षण नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन

कायाकल्प प्रतियोगिता का नतीजा दो अक्टूबर को आएगा। इससे पहले 10 दिन बाद परिणाम आएगा और अस्पताल को अंक मिलेंगे। मिले अंकों के आधार पर तय होगा कि स्टेट लेवल की टीम निरीक्षण के लिए आएगी कि नहीं। निरीक्षण में संबंधित कुछ खामियां मिलीं तो उसे मौके पर दुरुस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

-डॉ. विनय गोयल, डिप्टी मेडिकल सुपरिडेंटेंड नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें