फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में कांवड़ियों के लिए की गई विशेष व्यवस्था

विज्ञापन
शिविर में पहुंचे कांवड़िए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
शहजादपुर। शिव कांवड़ संघ शहजादपुर माजरा द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पंचकूला यमुनानगर मार्ग पर शिविर लगाया जा रहा है। वीरवार से पवित्र सावन माह में हरिद्वार व गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले कावड़ियों की सेवा के लिए 26 वां विशाल कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया है। यह कांवड़ सेवा शिविर 26 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

शिव कांवड़ संघ शहजादपुर माजरा के मुख्य संचालक संजय मित्तल व तरसेम लाल करीब 26 साल पहले यह कावड़ सेवा शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि हर साल यह कांवड़ शिविर राष्ट्रीय राज मार्ग 72-73 शहजादपुर-बरवाला व शहजादपुर- अंबाला नजदीक लोनिवि कार्यालय के नजदीक वाई प्वाइंट पर लगाया जाता था ताकि दोनों मार्गों की ओर जाने वाले शिव भगत यहां विश्राम कर सकें। लेकिन अब नया राष्ट्रीय राजमार्ग 344 बनने के कारण इस बार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोंतली मोड़ के नजदीक यह शिविर लगाया गया है। संचालकों ने बताया कि शिविर में आने वाले हर शिव भगत के लिए खाने, सोने, आराम करने, नहाने जैसी अन्य सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है। कांवडियों के लिए शिविर में दवाईयों का भी विशेष प्रबंध है जिससे कांवड़ियों को प्राथमिक मेडिकल उपचार दिया जा सके। स्वच्छता अभियान को देखते हुए शिविर में सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें