साहा थाने में निरीक्षण करते एसपी अजीत सिंह शेखावत। संवाद
साहा। साहा थाने में वीरवार को एसपी अजीत सिंह शेखावत निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने सभी कक्षों में थाने के कार्यों को देखा। इसके बाद मालखाने के हालातों को देखा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मालखाने को ठीक से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभिन्न रजिस्टरों को भी उन्होंने देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाने को व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी यहां के प्रभारी की है। वह अपना काम अच्छे से करेंगे तो अन्य मुलाजिम भी नियमानुसार प्रक्रिया अपनाएंगे।