फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैबिनेट मंत्री विज का रक्तचाप घटा, दिनभर चिकित्सकों की देखरेख में रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैबिनेट मंत्री अनिल विज का वीरवार को रक्तचाप अचानक से कम हो गया। उनके आवास पर चिकित्सक पैरों का हाल जानने आए थे। उनका चिकित्सक ने रक्तचाप जांचा तो कम आया, इसके बाद उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रहने की सलाह दी है। उन्हें अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में ले आए। नागरिक अस्पताल में पहुंचने के बाद हार्ट सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां दिनभर चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चला। देर शाम चिकित्सकों ने रक्तचाप सामान्य होने पर उन्हें घर के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज के हाल ही में वॉशरूम में फिसलने से दोनों पैरों की एड़ियों में फ्रैक्चर आ गया था, इसके कारण चिकित्सकों ने उन्हें छह सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें