संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे पर डीआरएम कट के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा सवार चंद्रपुरी निवासी पिता दौलत (60) घायल हो गए व उनके बेटा साहिल (21) की मौत हो गई। पड़ाव थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। घायल पिता दौलत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
पिता दौलत ने बताया कि उनके पास दो बेटियां व एक बेटा था। बेटे के साथ वह चंद्रपुरी में बिजली का काम करते थे व उनकी दुकान है। दोनों काम के सिलसिले में अंबाला कैंट आ रहे थे। शाम को जैसे ही वह 7 बजे के करीब चंद्रपुरी से होते हुए हाईवे पर पहुंचे तो ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गिरने पर बाद वह दोनों चोटिल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बेटे साहिल को मृत घोषित कर दिया।