फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दामाद पर चार लाख रुपये चोरी करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सास ने अपने दामाद पर घर में रखे 4 लाख रुपये धोखे से चोरी करने के आरोप लगाए है। इस मामले में महिला डुलियाना गांव निवासी कैलाशो ने बाकायदा इलाका पुलिस को भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर में पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के बाद अब दामाद कालाअम्ब निवासी नरेंद्र कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कैलाशो देवी ने बताया कि उसका दामाद नरेंद्र ने जून माह में घर से 4 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। इतना ही नहीं दामाद ने सरपंच के साथ मिलकर धोखे से शिकायत में लिखवा दिया था कि केवल ढाई लाख रुपये की चोरी हुई है और वह किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इतना ही नहीं धोखे से समझौता करवा दिया था। महिला का कहना था कि वह अनपढ़ है और उसे यह कहा गया था कि दामाद उसके नाम जमीन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें