फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दामाद पर लगे ससुर को पानी के गिलास में जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोप, मामला दर्ज

Fri, 22 Aug 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के नावल्टी रोड निवासी 60 वर्षीय गजेंद्र वर्मा की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की बेटी पुनीता की तहरीर में बड़ी बहन के पति विनोद कुमार पर ही हत्या करने के आरोप लगाए गए हैं, इसमें कहा है कि विनोद कुमार बड़ी बहन के साथ शराब के नशे में मारपीट करता था। तीन माह पहले पिता गजेंद्र वर्मा बहन व उसके बच्चों को घर ले आए थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसी रंजिश में 20 अगस्त को घर आए विनोद ने पिता को पानी के गिलास में धोखे से जहर देकर हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस ने पुनीता की शिकायत पर लुधियाना के सलीप टापरी निवासी विनोद कुमार पर बीएनएस में हत्या की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी तहरीर में सिटी के नावल्टी रोड स्थित पुनीता ने बताया कि वह दो बहनें व एक भाई है। बड़ी बहन सुनीता की शादी 2009 में विनोद के साथ हुई थी। शुरूआत से ही बहनोई विनोद बहन से शराब के नशे में मारपीट करता था और घर से निकाल देता था, तभी पिता बहन व उसके दो बच्चों को घर ले आए थे। 20 अगस्त को पिता काम से घर आए थे और बहनोई भी आया हुआ था। पिता ने हाथ पैर धोकर पानी मांगा था। आरोप लगाया कि बहनोई ने खुद ही उठकर पानी दे दिया। पिता को कम दिखाई देता था। इसी का फायदा उठाकर उन्हें धोखे से पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया और मौके से चला गया था। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सिटी नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 में भेज दिया था, जहां उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- इंस्पेक्टर सुरेश, थाना प्रभारी अंबाला सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें