फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर चाकू से हमला

Thu, 26 Jun 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। कस्बा के त्रिवेणी चौक के नजदीक रायल सिटी कालोनी में दो लोगों ने एक घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला घायल हो गई, जबकि दोनों चोर घर में रखा महिला का मोबाइल उठाकर फरार हो गए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। क्षेत्र में इस वारदात से दहशत का माहौल है और पुलिस गश्त पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


रायल सिटी निवासी इशा कंसल पत्नी दीपक कंसल ने बताया कि उसका पति एमएम मेडिकल कालेज में केमिस्ट शॉप चलाता है। उसके सास-ससुर व अन्य परिवार के अन्य सदस्य उसके घर से कुछ ही दूरी पर रहते हैं और एमएम मेडिकल कालेज में केमिस्ट की शॉप चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उसका पति, ससुर व देवर अपने काम पर चले गए और वह दिनचर्या के अपने कामों से निपट कर अपनी तीन वर्षीय बेटी रिदम के साथ अपने घर में सोई हुई थी।

दोपहर लगभग सवा एक बजे एक व्यक्ति गेट फांदकर उसके घर में घुसा। पीड़ित की माने तो उसकी लॉबी का दरवाजा खुला हुआ था और हमलावर ने मुंह कपड़े से ढक रखा था। इशा के अनुसार गले पर किसी चीज की चुभन का एहसास होने पर उसने देखा कि मुंह ढांपे एक युवक उसकी गर्दन पर चाकू रख उसके सोने के गहने उतारने का प्रयास कर रहा है। उसने हमलावर के हाथ को पकड़कर उसे धक्का मारा और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच चाकू उसकी गर्दन पर लग गया और वह घायल हो गई। इशा ने बताया कि हमलावर उसकी इस हरकत को देखकर चाकू छोड़ मोबाइल उठाकर भाग गया। शोर सुनकर इकट्ठे हुए पड़ोसियों ने उसे एमएम अस्पताल मुलाना पहुंचाया।  पुलिस ने पीड़ित महिला  की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें