मुलाना में तीज पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाए। संस्था
प्रयास समाज सेवा संस्था महिला विंग ने मनाया तीज
संवाद न्यूज एजंसी
मुलाना। प्रयास समाज सेवा संस्था की महिला विंग ने तीज मनाया। महिला विंग प्रधान मोनिका कालड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में टंगैल सिलाई सेंटर और मुलाना ब्यूटी एंड वैलनेस सेंटर की महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान कई मनोरंजक गेम्स, छोटी-छोटी गतिविधियों और सोलो डांस-संगीत परफॉर्मेंस का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। मोनिका कालड़ा ने कहा कि संस्था महिलाओं को केवल सिलाई और ब्यूटीशियन कोर्स ही नहीं सिखा रही, बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और प्रतिभा निखारने के लिए मंच भी प्रदान कर रही है। इस अवसर पर संस्था की वरिष्ठ सदस्य गुरमीत कौर, अनु कौशिक, चिकंल, अध्यापिका आशा रानी, मोनिका कालड़ा और नीति जैन मौजूद रहीं।