फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला रेल मंडल के 37 स्टेशनों पर लगेंगे सोलर प्लांट

Sat, 17 Jan 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्माें की छत पर लगे सोलर पैनल। संवाद
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने अपने विभिन्न स्टेशनों, कार्यालय और लेवल क्रॉसिंग गेट्स पर 1000 किलोवाट (1 एमडब्लयूपी) की क्षमता वाले ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेलवे की ओर से 5.88 करोड़ रुपये की निविदा जारी की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जनवरी दोपहर तीन बजे तक निर्धारित की गई है। कंपनी को आगामी 3 वर्षों तक इन प्लांट्स की व्यापक रूप से देख-रेख करना अनिवार्य होगा।

इन प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे प्लांट

रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार अंबाला मंडल के 37 महत्वपूर्ण स्थानों को सौर ऊर्जा से लैस किया जाएगा। इनमें बरनाला रेलवे स्टेशन पर 30 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जाएगा। इसी प्रकार घग्गर स्टेशन पर 30 किलोवाट, खन्ना में 43 किलोवाट, न्यू मोरिंडा व भरतगढ़ में 40-40 किलोवाट, बीसीएन कार्यालय कॉम्प्लेक्स (अंबाला) में 70 किलोवाट (सर्वाधिक क्षमता) सहित धुलकोट, खरड़, समराला, खमाणों, लालकलां, सराय बंजारा और हड़ियाया आदि में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


आधुनिक तकनीक से लैस होंगे पैनल

टेंडर की तकनीकी शर्तों के अनुसार, रेलवे केवल उच्च गुणवत्ता वाले मोनो पीईआरसी सोलर मॉड्यूल का उपयोग करेगा, इनकी क्षमता कम से कम 330 वॉट पीक होगी। इन पैनल्स की कार्यक्षमता 20 प्रतिशत या उससे अधिक होना अनिवार्य है। खास बात यह है कि ये सभी मॉड्यूल मेड इन इंडिया होंगे, इससे स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं अंधेरा होने पर इन पैनल से स्वयं ही लाइट चालू हो जाएंगी और उजाला होने पर लाइट्स भी बंद हो जाएंगी।

इन स्टेशनों पर लग चुके प्लांट

प्राथमिक चरण में रेलवे ने अंबाला मंडल के अधीन कुछ रेलवे स्टेशन पर सोलर प्लांट लगाए थे। इसमें अंबाला कैंट के अलावा जगाधरी-यमुनानगर, अंबाला सिटी को इस सुविधा से लैस किया गया है और इससे लगभग 70 लाख रुपये की बचत प्रतिमाह रेलवे को हो रही है।
विज्ञापन


इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बिजली के बिलों में कटौती करना और पर्यावरण के अनुकूल हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है। 69 महीनों के भीतर पूरे प्रोजेक्ट को रखरखाव सहित पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें