फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस से अब तक 65 गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। लंपी वायरस के प्रकोप ने गोशाला संचालकों सहित पशुपालकों को हिला कर रख दिया है। लगातार हो रही गोवंश की मौत से पशुपालकों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। अभी तक जिले में 65 गोवंश की लंपी वायरस के लक्षणों के कारण जान जा चुकी है।
गोवंश की मौत का यह आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक 11 हजार 31 गोवंश में लंपी वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इस आंकड़े में भी अभी कमी दिखाई नहीं दे रही है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो यह आंकड़ा आने वाले दिनों में अभी ऐसा ही रहेगा। कुछ समय के बाद स्थिति में सुधार आना शुरू हो जाएगा। जब लंपी वायरस के नए मामलों में कमी आएगी तो मौत का आंकड़ा भी रुक जाएगा।
विज्ञापन

गोवंश को लंपी वायरस से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से तेजी के साथ टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा बहुत से गोवंश अपने आप भी ठीक हो रहे हैं। विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार कुल संक्रमित हुए गोवंश में से 5 हजार 433 गोवंश ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 33 हजार 500 को टीका भी लगाया जा चुका है। जितने भी गोवंश को टीका लगाया गया है वह सभी स्वस्थ गोवंश थे।
वहीं पशुपालन विभाग की ओर से जांच के लिए सैंपल भी भेजे गए हैं। इसमें अभी तक 137 सैंपल जांच के लिए सोनीपत तो 40 सैंपल भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट का पशुपालन विभाग को इंतजार है। इसके बाद सही से लंपी वायरस की पुष्टि हो सकेगी । उम्मीद जताई जा रही है एक सप्ताह में सैंपल की रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन

हमारी ओर से स्वस्थ गोवंश के लिए तेजी के साथ टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 33 हजार 500 गोवंश को टीका चुका है। गोवंश की मृत्यु हो रही है, परंतु उम्मीद है कि जल्द ही इसमें कमी आएगी।
डॉ. प्रेम सिंह, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें