फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में छीनाझपटी व चोरी करने वाला अंबाला से काबू,

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सैल अंबाला की टीम ने हिमाचल के कुल्लू छीना झपटी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को अंबाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 2021 में मनाली में उत्तर प्रदेश के युवक से मारपीट कर उसका मोबाइल छीन कर खाते से ऑनलाइन राशि को ट्रांसफर किया था। उस दौरान मनाली पुलिस ने शिकायत के आधार मामला दर्ज किया था। वहीं, पुलिस ने हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों से 3 युवकों को गिरफ्तार किया, लेकिन फिर भी मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पाई। लंबे समय तक आरोपी पुलिस की चंगुल से बचता रहा। जिसके बाद साइबर सैल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंबाला से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें