फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मातृ वंदना योजना में सुस्ती, लाभान्वितों में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ अंबाला में पात्र महिलाओं तक पहुंचाने की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 (जनवरी 2026 तक) में इस योजना का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों का प्रतिशत पिछले वर्षों के मुकाबले काफी कम हुआ है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-24 में 7278 लाभार्थी योग्य मिले थे, जिसमें से 5501 लाभार्थी पात्र पाए गए। इसी प्रकार वर्ष 2024-25 में 7278 लाभर्थियों में से 5423 पात्र मिले। इस वित्त वर्ष में 6065 लाभार्थियों में से 3914 ही पात्र महिलाएं मिली हैं। वर्ष 2023-24 में सफलता दर 75.5 प्रतिशत थी, वहीं चालू वित्तीय वर्ष में यह घटकर 64.5 प्रतिशत पर आ गई है। जनवरी तक के आंकड़ों के मुताबिक, अभी भी 2000 से अधिक पात्र महिलाएं लाभ से वंचित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें