फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर कॉलोनी में कोठी से मिला कंकाल

Sat, 19 Oct 2013 12:10 AM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर कॉलोनी की पांच नंबर कोठी से शुक्रवार दोपहर करीबन तीन बजे एक कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


यह कोठी करीब पिछले दो साल से बंद है। कंकाल की जानकारी उस वक्त लगी जब सिविल अस्पताल में कार्यरत सुरेंद्र नागपाल इस नई कोठी की सफाई करवा रहे थे।

उन्हें यह कोठी अलॉट की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। सिविल अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में सहायक सुरेंद्र नागपाल ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीबन तीन बजे के सफाई कर्मचारी से कोठी की सफाई करवा रहे थे।
विज्ञापन


 इस दौरान डॉक्टर मंदीप भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान को कोठी को खोला तो अंदर से काफी बदबू आने लगी। उन्हाेंने सोचा कि कोई जीव मरा पड़ा है।
उन्होंने सफाई कर्मचारी विजय कुमार को अंदर भेजा। विजय ने वापस आकर उन्हें कंकाल की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

दो साल पहले यह कोठी डॉ. राजेन्द्र राय की घरवाली जयंती के  नाम अलॉट थी। उन्होंने यह कोठी 25 दिंसबर 2011 को खाली कर दी थी। उसके बाद से यहां कोई नहीं रहता था। डॉक्टर मंदीप ने बताया कि कंकाल काफी पुराना है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें