आईटीआई में चल रही वार्षिक परीक्षाओं की कड़ी में छठे चरण की परीक्षाओं का शेड्यूल विभाग ने जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं अब 2 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं पहले की तरह कंप्यूटर आधारित ही होंगी और इनमें पूरी तरह से कोरोना नियमों की अनुपालना करनी होगी होगी। इन परीक्षाओं में शामिल होने के विभाग ने परीक्षा फीस जमा करवाने के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं इसके लिए विभाग की ओर से लिंक भी जारी कर दिया गया है। इसी लिंक पर जाकर विद्यार्थी अपनी 380 रुपये फीस जमा करवा सकते हैं। फीस जमा करवाने के तुरंत बाद विद्यार्थी की ईमेल आईडी पर तुरंत उसकी रसीद पहुंच जाएगी। उसके उपरांत विद्यार्थी का संस्थान को विद्यार्थी का हाल टिकट डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान कर दी जाएगी। दो और 3 फरवरी को सबसे पहले उपकरण मैकेनिक की परीक्षा होगी। इस परीक्षा का समय हालांकि अभी विभाग ने जारी नहीं किया है। सोमवार तक इसका शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। यह परीक्षा एक सत्र में करवाई जाएगी या दो सत्रो में इसके आदेश भी अभी विभाग ने जारी नहीं किए हैं। फिलहाल विभाग ने प्रदेशभर की सभी आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों की लिस्ट परीक्षा केंद्र और उसके कोड की लिस्ट जारी की है। साथ ही यह भी पूछा है कि क्या यह सही हैं या नहीं। यदि कोई संशोधन है तो बता दें।
हमने विद्यार्थियों को विभाग की ओर से आए निर्देश जारी कर दिए हैं। 2-3 फरवरी को उपकरण मैकेनिक की परीक्षा होगी। यह परीक्षाएं 24 तक चलेंगी। विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए लिंक जारी कर दिया गया है। करीब 380 रुपये आनलाइन परीक्षा फीस जमा करवाने के बाद विद्यार्थी की ईमेल पर रसीद पहुंच जाएगी।
-भूूपेंद्र सिंह सांगवान, नोडल अधिकारी आईटीआई