फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर 57 किलो चूरापोस्त के साथ पकड़े पंजाब के छह ट्रक ड्राइवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जीआरपी ने बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/4 पर कार्रवाई करते हुए 57 किलो से अधिक चूरापोस्त बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के रहने वाले छह ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है, जो मध्य प्रदेश से यह खेप लेकर आए थे। सीआईए जीआरपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति ट्रेन के जरिए मध्य प्रदेश से नशीला पदार्थ लेकर लुधियाना की ओर जाने के लिए प्लेटफार्म पर बैठे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने प्लेटफार्म नंबर 2/4 के अंत में घेराबंदी की और हुलिए के आधार पर छह संदिग्धों को काबू किया।
विज्ञापन

राजपत्रित अधिकारी अशोक कुमार दलाल की मौजूदगी में आरोपियों के बैगों की तलाशी ली गई। पुलिस को आरोपियों के पास से कुल 57 किलो 70 ग्राम नमीयुक्त चुरापोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी रोपड़ निवासी मनदीप उर्फ मामू से 10 किलो 650 ग्राम, मोहाली निवासी स्वर्ण सिंह से 10 किलो 50 ग्राम, फतेहगढ़ साहिब निवासी लखबीर सिंह से 9 किलो 830 ग्राम, रोपड़ निवासी चंदन कुमार से 9 किलो 830 ग्राम, विरेन्द्र से 9 किलो 810 ग्राम और मोहाली निवासी मनजीत सिंह से 6 किलो 900 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को वीरवार कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट के आदेशानुसार उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें