फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कुट्टू के आटे समेत छह नमूने जांच के लिए भेजे

Tue, 23 Sep 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सामग्रियों की नमूने लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद सिंह ने अंबाला शहर और अंबाला छावनी में छह नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए नमूने लेने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अंबाला शहर के हिसार रोड पर एक और अंबाला छावनी में तीन जगहों पर कुल छह नमूने लिए गए। इनमें कुट्टू के आटे के तीन, एक साबुदाना, एक शामक व एक सिंघाड़ा आटा का नमूना लिया गया। 21 को अमर उजाला ने माई सिटी में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसमें बताया गया था कि किस प्रकार से त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्रत की खाद्य सामग्रियों की जांच शुरू नहीं की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें