फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घग्गर नदी में मछली पकड़ने गए छह लोग लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। घग्गर नदी में मच्छी पकड़ने गए छह लोग लापता हो गए। तीन दिन बीत जाने के बाद भी उनकी जानकारी नहीं मिली। अब परिजनों ने उनकी छानबीन के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। मनमोहन नगर निवासी सोनिया ने बताया कि छह अगस्त को उनका बेटा तुषार अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिए डडियाना गांव के पास घग्गर नदी पर गए थे, लेकिन वह वापस नहीं आए। वहीं धर्मबीर की पत्नी ज्योति ने बताया कि छह अगस्त को दोपहर 11.30 बजे पति से फोन पर बात हुई थी, इसके बाद से उनका मोबाइल बंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि डडियाना गांव के पास पुल का काम चल रहा है और उन्हें वहां के लोगों पर शक है कि उनके पति सहित अन्य को उन्होंने बंदी बना लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें