फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सूर्य नगर में पुरानी रंजिश के चलते रविवार शाम को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 3-3 आरोपी को काबू कर लिया। एक पक्ष से जहां सूर्य नगर निवासी मंदीप, सोमचंद व संजय को काबू किया, वहीं दूसरे पक्ष से राम सिंह, कुलदीप सिंह, गुरविंद्र सिंह उर्फ गुरी को गिरफ्तार किए गए। अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 17 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मारपीट के दौरान करीब 9 लोग भी घायल हुए थे। महेश नगर थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि 6 आरोपियों को काबू कर जेल भेज दिया। दोनों पक्षों में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।
उसी रंजिश के चलते दोनों में एक बार फिर रविवार को मारपीट हो गई थी। इस मारपीट के दौरान जहां मंदीप सहित परिवार के 6 लोग घायल हो गए, वहीं मनजीत कौर पक्ष से भी तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंदीप की शिकायत पर 10 तो मनजीत कौर की शिकायत पर 7 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें