अंबाला सिटी। पंचायत भवन के सभागार में वीरवार को सीएससी वीएलई की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिला प्रबंधक विवेक शर्मा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संचालकों की आय बढ़ाना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना था। इस दौरान वीएलई को पुलिस वेरिफिकेशन, केवाईसी अपडेट, सरल और बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला प्रबंधक ने बेहतर कार्य करने वाले छह वीएलई सुखबीर सिंह (काला आंब), गुरप्रीत सिंह (सौंटा), प्रदीप कुमार (शहजादपुर), नितिश कुमार (बलदेव नगर), संगीता रानी (दुराना) व वेदपाल (दिनारपुर) को सम्मानित किया। शर्मा ने सभी संचालकों से डिजिटल सेवाओं को आमजन तक सुगमता से पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मोहम्मद आरीफ, नरेंद्र सिंह, अनमोल और संदीप सहित कई सदस्य मौजूद रहे।