फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर विज्ञापनों और वेंडिंग जोन के लिए बदले जाएंगे साइट्स

Sat, 08 Aug 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने स्टेशन परिसर में विज्ञापनों और वेंडिंग संपत्तियों की लोकेशन में बदलाव को लेकर निर्देश जारी किए हैं। लाइसेंस धारक की आपत्ति और जमीनी हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा जारी पत्र के अनुसार, लाइसेंस धारक ने शिकायत की है कि कुछ यूनिपोल और होर्डिंग्स के फाउंडेशन पार्किंग क्षेत्र के पास बने हैं। इससे वहां खड़े होने वाले वाहनों को नुकसान पहुंच सकता है। रेलवे ने इस बात के निर्देश दिए हैं कि यदि यह आपत्ति सही पाई जाती है, तो इन साइट्स की फिर से पहचान की जाए।
ग्रॉसरी स्टोर और फूड वैन की लोकेशन भी अनुचित
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ग्रॉसरी स्टोर और एग्जिट साइड पर तय की गई फूड वैन की लोकेशन को रणनीतिक रूप से सही और उपयुक्त नहीं माना गया है। रेलवे का मानना है कि इन जगहों के कारण ई-नीलामी प्रक्रिया में बोली लगाने वाली एजेंसियां उत्साह नहीं दिखा पाएंगी।
विज्ञापन

एंट्री गेट पर नई फूड वैन के लिए साइट तलाशने के निर्देश
स्थिति को सुधारने और नीलामी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए, संबंधित अधिकारियों की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर नए सिरे से साइट्स चिन्हित करने को कहा गया है। इसके अलावा, अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के एंट्री गेट की तरफ एटीएम के पास फूड वैन के लिए एक नई साइट तलाशने के भी निर्देश दिए गए हैं।
स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान कुछ जगह चिह्नित की गई हैं ताकि आवश्यकता अनुसार यहां बदलाव किया जा सके। यह फैसला यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर किया गया है।
विज्ञापन

यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक,अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें