फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रदेश के पहले राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल में डेढ़ फुट तक गाद, लौट रहे मरीज

विज्ञापन
छावनी के राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के बाहर गाद। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला। टांगरी नदी का पानी भले ही कम हो गया हो मगर औद्योगिक क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर बना प्रदेश का पहला राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल भी अभी तक सुचारू नहीं हो सका है। यहां अस्पताल के परिसर के सामने और भीतर काफी गाद भरी हुई है। जिसे निकालना किसी चुनौती से कम नहीं है। बुधवार काे अस्पताल परिसर के सामने तो गाद कम दिखाई दिए मगर परिसर के भीतर तो दाखिल होना ही मुश्किल दिखा। अस्पताल के गेट पर नदी के बहाव के साथ आया कचरा रास्ते को रोक रहा था तो पूरे परिसर में डेढ़ फुट तक गाद है, जो इतनी चिकनी है कि पैर रखते ही फिसलन कर रही है, वहीं गाद से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां कुछ कर्मचारी कपड़े उतारकर अस्पताल से पानी निकालने और मिट्टी को साफ करने का काम करते दिखे। अभी तक अस्पताल सुचारू नहीं हो सका है। यहां चिकित्सक भी नहीं आ रहे हैं। कुछ मरीज दवा लेने आ रहे हैं मगर वह भी गाद होने के कारण गेट से पहले ही हालात देखकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन




सांप कीड़ों की तादाद भी बढ़ी

अस्पताल के पास ही वन विभाग की नर्सरी है। यहां भी गाद और नर्सरी के पाैधे पानी में डूबे दिखे, वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि जलभराव कम हाेने के बाद सांप कीड़ों का खतरा बढ़ गया है। आए दिन सांप दिखाई दे रहे हैं जिससे डर लग रहा है कि किसी को डस न लें। यही कारण है कि लोग मिट्टी के भीतर पैर रखने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन





छावनी के राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के बाहर गाद। संवाद

छावनी के राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के बाहर गाद। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें