फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पाकिस्तान की यात्रा रद्द होने पर सिख श्रद्धालुओं में रोष

Fri, 12 Jun 2026 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
बराड़ा में पाकिस्तान यात्रा रद्द होने पर रोष व्यक्त करती सिख संगत। प्रवक्ता
विज्ञापन
बराड़ा। पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले हरियाणा के 94 सदस्यीय सिख जत्थे को प्रशासनिक मंजूरी न मिलने के कारण अटारी बॉर्डर से लौटना पड़ा। इससे सिख संगत में रोष है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एचएसजीपीसी के वरिष्ठ उप-प्रधान गुरमीत सिंह रामसर, राजिंदर सिंह वराना और उप-प्रधान गुरवीर सिंह तलाकौर वीरवार को प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने माना कि श्रद्धालुओं ने वीजा समेत सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी कर ली थीं, फिर भी प्रशासनिक चूक के चलते उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस दौरान कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि यह मामला धार्मिक आस्था का है। इस प्रशासनिक विफलता की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए एचएसजीपीसी प्रधान जगदीश सिंह झींडा को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर सतविंदर सिंह बजाज, मनजीत सिंह वराड़ा, इकबाल सिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में सिख संगत उपस्थित रही। प्रभावित परिवारों ने सरकार और कमेटी से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें