फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एशियन कप कूडो की भारतीय टीम में सिदक का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- जून माह में जॉर्जिया में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एमएम सद्दोपुर के छात्र सिदक का चयन एशियन कप कूडो की भारतीय टीम में हुआ है। सिदक उन तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। जून माह में यह प्रतियोगिता जॉर्जिया में होगी। इस प्रतियोगिता के लिए सिदक (12) ने तैयारी तेज कर दी है। सिदक ने मेहनत और खेल के प्रति समर्पण से यह मुकाम पाया। स्कूल प्रबंधन व कोच हेमंत शर्मा ने सिदक की इस उपलब्धि पर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुडो एक जापानी मार्शल आर्ट है।
विज्ञापन

एशियन कप कूडो के लिए पूरे हरियाणा से केवल तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिनमें सिदक ने अपना स्थान पक्का कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। इसके अलावा चयनित होने वालों में झज्जर के दीपक कुमार, रेवाड़ी की देविका चौधरी शामिल है। भारतीय टीम में 30 खिलाड़ी शामिल हैं। सिदक के चयन की सूचना मिलते ही परिवार व अन्य खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। सिदक ने गुजरात में आयोजित हुए कूडो नेशनल में पहला स्थान हासिल किया था। इससे पहले सूरत में अक्तूबर को हुई कूडो नेशनल में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें