फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरबिलास हत्याकांड में पकड़े गए शुभम और शौकीन निकले दिल्ली में बिल्डर के हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बसपा नेता हरबिलास हत्याकांड में शूटरों को हथियार उपलब्ध कराने वाले शुभम और शौकीन जांच में दिल्ली पुलिस के भी मोस्ट वांटेड बदमाश मिले।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों की दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित स्टेट बैंक नगर में 11 अप्रैल प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार दलाल की जिम के बाहर 10 गोलियां मारकर हत्या में भी संलिप्तता सामने आई है। मुख्य आरोपियों में शामिल होने के कारण दिल्ली पुलिस ने इनाम भी रखा हुआ था।
दोनों आरोपियों को 14 अप्रैल को अंबाला सीआईए-1 की टीम ने अंबाला के नारायणगढ़ में दर्ज एक अन्य मामले में लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी दुबई भागने की फिराक में थे। तभी से पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। रिमांड के दौरान शुभम से हरबिलास हत्याकांड में इस्तेमाल की गई एक देसी पिस्टल, दाै राउंड और मैगजीन बरामद की गई। सोमवार को सीआईए- 1 की टीम ने शुभम, शौकीन और उनके दो अन्य साथी गर्व व मंजीत को भी तीन दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

नारायणगढ़ हत्याकांड में पकड़े थे दोनों

दरअसल, अंबाला के नारायणगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर ललित की घर के बाहर खड़ी कार पर गोलियां चली थी। इसके लिए 21 मार्च को नारायणगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ था। उसी मामले में यमुनानगर के बिलासपुर स्थित मारवां कलां गांव निवासी शुभम और साढौरा के रसूलपुर गांव निवासी शौकीन की संलिप्तता सामने आई थी। दोनों आरोपियों ने आरोपियों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। इसी मामले में सीआईए-1 की टीम ने 14 अप्रैल को दोनों आरोपियों को काबू किया था। नाै दिन के रिमांड पर लेने के बाद आरोपियों से पूछताछ में हरबिलास हत्याकांड में भी संलिप्तता सामने आई थी। साथ ही दिल्ली में बिल्डर की हत्या मामले में भी आरोपियों ने अपनी संलिप्तता होने की बात कबूली थी।
विज्ञापन

दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी दिल्ली पुलिस

जांच के दौरान दिल्ली में 11 अप्रैल को हुए प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डर की हत्या में शुभम और शौकीन की संलिप्तता सामने आने पर अब दिल्ली पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी। इस तरह से दोनों आरोपियों के तार अंबाला के अलावा दिल्ली के बड़े घटनाक्रम में सामने आ रहे हैं। जबकि शुभम अंबाला के नारायणगढ़ में 24 जनवरी को हुई हरबिलास हत्याकांड मामले में फरार चल रहे वेंकेट गर्ग का साथी है। उसी के कहने पर उसने हत्याकांड के लिए हथियार भी उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें