फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शुभकरण का श्रद्धांजलि समागम आज, किसानों नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की मोहड़ा अनाज मंडी में रविवार को दोपहर 12 बजे से किसान शुभकरण का श्रद्धांजलि समागम और किसान महापंचायत का आयोजन होगा। उधर, अंतरराष्ट्रीय पहलवान साक्षी मलिक ने एक वीडियो जारी कर इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। इससे पहले किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक से जुड़े किसान नेता अभी तक हरियाणा सरकार पर आरोप लगा रहे थे, मगर अब पंजाब सरकार के साथ भी किसानों की ठनती दिख रही है, क्योंकि हाल ही में पंजाब में करीब 26 मंडियों काे मर्ज करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

किसान अब इस फैसले को काला कानून बता रहे हैं। गौरतलब है कि पहले पंजाब सरकार पर यह आरोप लग रहे थे कि वह किसानों को अंदर से सपोर्ट कर रही है। मगर किसानों ने केंद्र के साथ पंजाब सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। वहीं किसान नेता नवदीप जलबेड़ा और गुरकीरत की गिरफ्तारी लिए भी किसानों में आक्रोश दिख रहा है।
यही कारण है कि श्रद्धांजलि समागम में दो मिनट के मौन के बाद किसान नेता किसान आंदोलन की आगामी रणनीति में इन मामलों को ध्यान में रखकर विरोध के स्वर अलापते दिखाई देंगे। मोर्चे से जुड़े किसान नेता तेजवीर सिंह बताते हैं कि पंजाब में मंडियों को मर्ज करने का काला कानून काफी गलत है। हम इसका विरोध करेंगे। आंदोलन की आगामी रणनीति क्या रहेगी, इसको समागम कार्यक्रम में साझा किया जाएगा।
विज्ञापन


मंच पर अर्थशास्त्री के साथ मोर्चे के रहेंगे नेता

इस कार्यक्रम में मंच पर शंभू और खनौरी बॉर्डर से मोर्चे के बड़े नेता और एक बड़े अर्थशास्त्री रहेंगे। जो लोगों को एमएसपी और दूसरे मामलों की जानकारी देंगे। दोपहर 12 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। जिसमें दो मिनट का मौन रखा जाएगा इसके बाद मोर्चे के नेता अपने आंदोलन की आगामी रणनीति साझा करेंगे।

हरियाणा के 600 गांवों को किया कवर

इस समागम के लिए किसान मजदूर मोर्चा व संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक 16 मार्च हरियाणा के गांव-गांव में रोजाना 40 गांवों में अस्थि कलश यात्रा लेकर पहुंच रहे थे। इन 15 दिनों में करीब 600 से अधिक गांवों को कवर किया गया है। शनिवार को अंबाला के रछेड़ी, पंजोखरा सहित कई गांवों में किसानों ने कलश यात्रा के आखिरी दिन ग्रामीणों को समागम में आने को आमंत्रित किया। इसके साथ ही किसान नेता कार्यक्रम स्थल पर भी पहुंचे। यहां पर मंच लगाया जा रहा था। इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर किसान संगठनों ने बाकायदा प्रशासन से अनुमति ली है। वहीं इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस व प्रशासन की एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

आरोप : हरियाणा ने पंजाब में किया हमला

किसान मजदूर मोर्चा के सदस्य मंजीत सिंह राय अपने साथ कुछ किसान नेताओं को लेकर कार्यक्रम की तैयारियां कराने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि सरकार किसान नेताओं की गिरफ्तारी कर भय का माहौल बनाना चाहती है। कलश यात्रा को काफी समर्थन मिल रहा है। इसी बात से सरकार ऐसी हरकतें कर रही है। नवदीप और उसके साथी की गिरफ्तारी करने सहित कई किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। यह झूठी एफआईआर है। जब हमारा किसान शंभू से हरियाणा में आया ही नहीं तो उन्होंने कैसे हमला कर दिया। उल्टा हरियाणा की तरफ से शंभू और खनौरी पर अटैक किया गया है। घग्गर नदी का पुल पंजाब की सीमा में आता है। हरियाणा पुलिस ने पंजाब की सीमा में आकर हमारे नौजवानों को घायल किया है। ऐसे में इन पर तो पंजाब की तरफ से एफआईआर भी नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें