फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक किसान से 20 क्विंटल सरसों खरीद, मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला में 26 मार्च से सरसों की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबी कतारों में घंटों खड़ा होना पड़ रहा है। सरकार की ओर से जिला अंबाला में सरसों की खरीद के लिए दो केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन

इनमें शहजादपुर और मुलाना शामिल है। शहजादपुर मंडी में जो भी किसान अपनी फसल लेकर आ रहें है उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मंडी में एक दिन में 20 क्विटंल से अधिक की खरीद न होने से भी किसानों को परेशानी हो रही है।ऐसे में जिन किसानों को 20 क्विटंल से अधिक सरसों बेचनी है उन्हें तीन से चार बार मंडियों के चक्कर काटने पड़ रहें हैं।
मुलाना मंडी में खरीद में देरी के कारण क्षेत्र के किसानों को शहजादपुर तक दौड़ लगानी पड़ रही है। हालांकि शुक्रवार से मुलाना मंडी में भी सरसों की खरीद शुरू हो गई है। सरकार की ओर से सरसों की खरीद आठ प्रतिशत नमी के स्तर पर की जा रही है। किसान अपनी फसल को मंडी में लाने से पहले अपने स्तर पर सुखा रहे हैं।
विज्ञापन

पोर्टल पर पंजीकरण न हाेने से बढ़ी परेशानी
गन्ना संघर्ष समिति के सदस्य विनोद ने बताया कि कई किसानों की फसलों का पंजीकरण पोर्टल पर नहीं दिख रहा है ऐसे में वे अपनी फसल को मंडियों में बेच नहीं सकते। विभाग द्वारा पंजीकरण के लिए सत्यापन के बाद ही वे किसान अपनी फसल की बिक्री कर सकेंगे।
खरीद में हो रही देरी
किसान सुखविंद्र ने बताया कि वह छपेड़ा गांव में रहता है और उसे मुलाना मंंडी में फसल बेचने जाना था। लेकिन वीरवार और शुक्रवार को भी मुलाना में खरीद शुरु नहीं हुई थी। उसने बताया कि शनिवार को मंडी में सरसों की खरीद शुरू हुई है। वह रविवार को अपनी फसल बेचने के लिए जाएगा।
बरसात और ओलावृष्टि से पैदावार पर पड़ा असर
इस बार जिले में सरसों की पैदावार भी कम होने की आंशका है। बीते दिनों हुई बरसात और ओलावृष्टि के कारण सरसों की आवक में कमी देखने को मिली है। इस बार सरसों में पिछले वर्ष के मुकाबले सिर्फ आधी मात्रा में ही पैदावार हुई है। जहां पहले एक एकड़ में लगभग आठ से 10 क्विटंल सरसों निकलती थी तो वहीं इस बार सिर्फ चार से पांच क्विटंल सरसों की निकल रही है। किसानों का कहना है कि मौसमी मार ने पैदावार पर बहुत अधिक असर डाला है।
अब तक 4900 क्विटंल सरसों की हुई खरीद
सरकार द्वारा सरसों की खरीद के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। शहजादपुर मंडी में अब तक 4200 क्विटंल सरसों की खरीद हो चुकी है। जबकि मुलाना में अभी तक 700 क्विटंल सरसों की खरीद हो चुकी है। इस बार सरसों का एमएसपी मूल्य भी 5650 रुपए प्रति क्विटंल रखा गया है। मुलाना में सरसों की खरीद वीरवार से शुरू होनी थी लेकिन किसी कारण से खरीद का कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ।
गेहूं की खरीद के लिए भी तैयारियां पूरी
शहजादपुर मंडी सचिव संजीव गुप्ता ने बताया कि मंडी सरसों की खरीद के दौरान किसानों के लिए पीने के पानी, सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त हैं। इसके साथ ही सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू होने जा रही है। इसके लिए भी मंडी में सभी तैयारियां पुरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें