अंबाला सिटी। सोहन लाल डीएवी स्कूल में 12वीं कक्षा के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों को तिलक लगाकर समारोह का आरंभ किया गया। श्रुति ने मिस सोहनलाल का खिताब अपने नाम किया। कोनिका मिस चार्मिंग और दिवाशीं ने देबनेयर और काजल मिस वर्सेटाइल बनी। गुनदीप कौर को मोस्ट रेगुलर स्टूडेंट का अवॉर्ड दिया गया। अंत में स्कूल प्रधानाचार्या नीरू अरोड़ा ने बच्चों को बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। संवाद