छावनी स्थित न्यू शिवपुरी कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। सभा
- फोटो : सांकेतिक
अंबाला। छावनी स्थित न्यू शिवपुरी कॉलोनी हनुमान मंदिर के सामने छठी सर्व जन कल्याण संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान गंगा यज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर से सुबह कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। जयकारों के साथ कॉलोनी भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गई। कथा के प्रथम दिन अयोध्या वासी व्यास पंडित जितेंद्र शुक्ला ने कथा का महत्व बताते हुए संगीतमय भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कथा श्री पिपलेश्वर महादेव भागवत सेवा समिति के तत्त्वावधान में आयोजित की जा रही है। संवाद