फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिव कांवड़ियों की सेवा में जुटी श्री सनातन धर्म सभा

विज्ञापन
अंबाला छावनी में  जगाधरी रोड पर लगाए ​शिविर में मौजूद ​शिव कावड़ियों का जत्था। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से संत निवास, जगाधरी रोड पर शिव कांवड़ियों के लिए शिविर लगाया हुआ है। इसमें बुधवार को पंजाब प्रांत के पैदल कांवडी नाचते गाते हुए संत निवास में रूके। इन शिव कांवडियों का सभा की ओर से स्वागत किया गया। शिव भक्तों के लिए सभा की ओर से भोजन, जलपान एवं विश्राम की पूर्ण व्यवस्था की गई। शिव भक्तों के लिए शिविर में मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध हैं तथा रात्रि में विश्राम की विशेष व्यवस्था है। शिव भक्तों को कोई कष्ट न हो इसके लिए सभा के सदस्य तन-मन से जुटे हुए है। सभा सदस्यों ने बताया कि कांवड लेकर आने वाले यात्रियों की संख्या गत वर्ष से कहीं अधिक है। इस अवसर पर सभा महासचिव सुधीर विंदलस, सभा सहायक सचिव संजय गुप्ता, सभा कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला सभा सदस्य बृज मोहन गोयल, राजेश गुप्ता, कैलाश चन्द मल्होत्रा, अचलेश शर्मा, संजय मल्होत्रा, सुशील गोयल, राकेश गुप्ता, महिंद्र गुप्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद

अंबाला छावनी में  जगाधरी रोड पर लगाए शिविर में मौजूद शिव कावड़ियों का जत्था। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें