फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रामबाग गोशाला में 4 सितंबर को मनेगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मेरो जन्मोत्सव नामक निमंत्रण पत्र दिखाते छावनी की रामबाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी की रामबाग गोशाला कमेटी की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव चार सितंबर को शाम सात बजे से रात 12 बजे तक गोशाला प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कमेटी पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष राजेश सिंगला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयोजन के मेरो जन्मोत्सव नामक प्रथम निमंत्रण पत्र को श्री राधा कृष्ण मंदिर में युगल सरकार के चरणों में अर्पित किया गया।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर राकेश कंसल ने बताया कि इस वर्ष निमंत्रण पत्र में कान्हा जी ने स्वयं बृज बोली में भक्तों को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल विज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

75-80 स्टालों पर सजेंगे 56 व्यंजन
महोत्सव में विभिन्न राज्यों के मशहूर 56 व्यंजनों के लगभग 75 से 80 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें दिल्ली का चाट कार्निवल, सीताराम बाजार की स्टफ्ड कुल्फी, जयपुर का बर्फ गोला, गोहाना की जलेबी, कैथल का रबड़ी फालूदा और अमृतसर का पंजाबी ढाबा मुख्य आकर्षण होंगे। सभी व्यंजन लहसुन-प्याज रहित होंगे तथा आयोजन को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग स्टालों की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें