राष्ट्रीय स्तर की एमवाई भारत बजट क्वेस्ट 2026 में चयनित श्रेया और गोरव को बधाई देते प्राचार्य ड
अंबाला। छावनी के जीएमएन कॉलेज के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की एमवाई भारत बजट क्वेस्ट 2026 में चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय की श्रेया और गौरव भारद्वाज का चयन देशभर के शीर्ष 540 प्रतिभागियों में हुआ। हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण में विद्यार्थियों को माननीय प्रधानमंत्री के साथ संवाद करने का दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में भविष्य की अर्थव्यवस्था और समावेशी विकास जैसे विषयों पर मंथन किया गया। अंबाला कैंट से चयनित होने वाला जीएमएन एकमात्र कॉलेज रहा। जिले से कुल 10 चयनितों में से दो विद्यार्थी इसी संस्थान से हैं। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इसे विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक क्षमता की जीत बताया। उन्होंने दोनों मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।