फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम कांपलेक्स की पहली मंजिल पर आग से हड़कंप

Mon, 07 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी प्रेमनगर स्थित एक शोरूम कांपलेक्स की पहली मंजिल पर रविवार रात को  आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि इस मंजिल पर कोई बड़ा शोरूम नहीं था, बल्कि नीचे बने रिलायंस ट्रेंड शोरूम का ही थोड़ा सामान पड़ा था। 
विज्ञापन

कारोबारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि अचानक रात को इस शोरूम कांप्लेक्स के पहली मंजिल के पोरशन से धुआं निकलने लगा। लोगों ने धुएं की सूचना तुरंत सिटी फायर ब्रिगेड को दी। उसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना स्थल के लिए रवाना हो गईं। लेकिन तब तक धुआं आग में तबदील हो गया था। वहां पड़ी कपड़ों की डम्मी व अन्य सामान जलने लगा और वहां हड़कंप मच गया। इस पोरशन के नीचे तो रिलायंस ट्रेंड का कपड़ों का बहुत बड़ा शोरूम है, जबकि दूसरी मंजिल पर एक बड़ा एजुकेशन सेंटर।

लेकिन तुरंत मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान वहां काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लेकिन भारी नुकसान होने से बच गया। आग किन कारणों से लगी, इस बारे में अभी मालूम नहीं चला है। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें