अंबाला। छावनी की मोटर मार्केट स्थित जनता टी स्टाल पर दस रुपये के लाइटर मांगने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते व्यक्ति ने अपने बेटे व उसके साथी को बुलाया और आते ही तबाड़-तोड़ गोलियां बरसा दीं।
सुबह 11 बजे के करीब गोलियां चलाने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। इस बीच एक गोली दुकानदार अमित की जांघ में लगी तो कुछ छर्रे बीचबचाव करने आए पड़ोसी दुकानदार प्रमोद की जांघ और गुप्तांग में लगे। सूचना पाकर डायल 112 की गाड़ी और अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया।
डॉक्टर ने अमित का एक्स-रे कराया तो गोली भीतर फंसी थी। ऑपरेशन होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि प्रमोद अस्पताल में ही उपचाराधीन है। अंबाला कैंट पुलिस ने तेली मंडी निवासी धर्मेंद्र और उसके बेटे विशु सहित एक अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
घायल दुकानदार ने खुद दिखाए चार खोल
घायल दुकानदार अमित ने बताया कि उसकी मोटर मार्केट में ही जनता टी स्टाल के नाम से दुकान है और वह बीडी फ्लोर मिल के पीछे रहता है। वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इतने में तेली मंडी निवासी धर्मेंद्र आकर सिगरेट जलाने वाला 10 रुपये का लाइटर मांगने लगा। वो लाइटर नहीं चला तो वो बोलने लगा। इतने में उसने कहा कि आप पैसे वापस ले लो। व्यक्ति ने पहले तो बहस शुरू कर दी। उस समय तो मामला शांत हो गया। इतने में व्यक्ति ने अपने बेटे विशू को फोन कर बुलाया। जैसे ही विशू एक्टिवा पर एक अन्य साथी के साथ आया तो पिस्टल जैसा हथियार से पहले तो हवाई फायर किया। जब तक वह संभल पाता कि गोलियां चला दीं। इस बीच एक गोली उसकी जांघ में लगी। पड़ोसी प्रमोद बचाव करने आया तो उसके भी छर्रे लगने पर घायल हो गया। जाते हुए बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल ने बताया कि उसने मौके से चार गोलियों के खोल भी बरामद कर पुलिस को दे दिए है।
वर्जन
घायल अमित के बयान पर धर्मेंद्र, उसके बेटे विशु और एक अन्य पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।अमित की जांघ में गोली फंसने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
अनिल, सब इंस्पेक्टर, अंबाला कैंट थाना।
गोली लगने पर घायल दुकानदार अमित के चंडीगढ़ रेफर किए जाने पर पुलिस छावनी नागरिक अस्पताल में ही ज
गोली लगने पर घायल दुकानदार अमित के चंडीगढ़ रेफर किए जाने पर पुलिस छावनी नागरिक अस्पताल में ही ज