फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज डेढ़ हजार रुपये में बना दी शार्ट मूवी

Fri, 03 Jan 2014 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मात्र डेढ़ हजार रुपये में कोई कलर मूवी तैयार की जा सकती है। ये बात सुनने में थोड़ी हैरान करने वाली है लेकिन इसे सच कर दिखाया है अंबाला के ही भावना आर्टिस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और अंजलि फिल्म कंबाइन ने।
विज्ञापन


इस इंस्टीट्यूट ने मात्र डेढ़ हजार रुपये में एक शार्ट मूवी ‘मुझे तुम याद आए’ तैयार कर दी है।
फिल्म का प्रोमो तैयार होकर यू ट्यूब पर डाल दिया गया है और सेंसर बोर्ड से इस फिल्म को सर्टिफिकेट भी प्राप्त हो गया है।

इस फिल्म को 26 जनवरी को रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है। इंस्टीट्यूट हेड का दावा है कि सभी चैनल्स पर इस फिल्म को  प्रसारित किया जाएगा। फिल्म की पटकथा, एडिटिंग, कैमरामैन, प्रोड्यूसर व डारेक्टर डा. विपलव चक्रवर्ती है।

कम बजट की फिल्म बनाने की वजह
‘अमर उजाला’ से बातचीत में डा. विप्लव चक्रवती ने बताया कि इस फिल्म को बनाने का मकसद उनका थोड़ा अलग है। उनके अनुसार एक तो वे अपने इंस्टीट्यूट के जरिये नवोदित कलाकारों को एक मंच देना चाहते हैं, दूसरा वे यह भी दिखाना चाहते हैं कि करोड़ों व अरबों रुपये के बजाए कम बजट में भी किस तरह बेहतरीन फिल्में तैयार हो सकती हैं। इतना ही नहीं  यदि फिल्म अच्छी थीम पर है तो पसंद भी की जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे बनी डेढ़ हजार रुपये में फिल्म
डा. चक्रवर्ती बताते हैं कि इस फिल्म में जो खर्च आया है, वो फिल्म की डीवीडी बनाने का और कुछ चाय-पानी का आया है। इसके अलावा जो इसमें कलाकार है, वो नवोदित कलाकार या कालेज स्टूडेंट्स हैं, जिन्होंने कोई पैसा नहीं लिया। जबकि राइटिंग, एडिटिंग, कैमरामैन, प्रोड्यूसर व डायरेक्टर वे खुद है।

इंडोर व आउटडोर शूटिंग के लिए भी उन जगहों का चयन किया गया, जो निशुल्क उन्हें मिल गई। इतना ही नहीं जो कलाकार इस फिल्म में भाग ले रहे हैं, उनके कपड़ों और मेकअप का कोई खर्च नहीं है।

‘मुझे तुम याद आये’ का प्रोमो यू ट्यूब पर आ चुका है। जबकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट भी दे दिया है। युवाओं के अहसास पर बनी यह फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित है। डा. चक्रवर्ती के अनुसार इस फिल्म में अंजलि चक्रवर्ती और अंजलि फिल्म कंबाइन का भी बहुत सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें