फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सदर बाजार की सड़कें उखाड़ने से दुकानदार परेशान

विज्ञापन
अजय गुलाटी, दुकानदार।
विज्ञापन
अंबाला। सदर बाजार की इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्मित सड़क को तोड़ दिया है। यही नहीं करोड़ों की लागत से सदर क्षेत्र में की गई अंडरग्राउंड बिजली के तारों को भी काट दिया है और पानी के पाइप भी टूट गए हैं।
विज्ञापन

इससे सदर बाजार के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बाजार आने वाले लोग भी कतराने लगे हैं। हालांकि सदर क्षेत्र में अभी एक तरफ की सड़क को तोड़कर उसका निर्माण शुरु किया गया है, जिससे कि दूसरे रास्ते से लोग और वाहन चालक आवागमन कर सकें। लेकिन काम की गति काफी धीमी है। इससे दुकानदारों के धंधे पर फर्क पड़ने लगा है। दुकानदारों को यह डर सता रहा है कि कहीं इस सड़क के निर्माण में भी महीनों न बीत जाएं और वो भूखे मरने की कगार पर आ जाएं।
3.5 करोड़ से हो रहा निर्माण
सदर क्षेत्र की नई सड़क के निर्माण पर लगभग 3.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क का निर्माण बिटूमन मिश्रण से किया जा रहा है। बिटूमन एक चिपचिपा, काला और गाढ़ा तरल या अर्ध-तरल पदार्थ होता है, जिसे कच्चे पेट्रोलियम से प्राप्त किया जाता है। यह प्राकृतिक रूप से भी मिलता है। पहले इसे अस्फाल्टम भी कहा जाता है। इसका प्रयोग सड़क निर्माण, उड़ान पट्टी निर्माण इत्यादि में होता है। इस पर पानी आदि का कोई असर नहीं होता।
विज्ञापन

फोटो-13
समझदारी का काम नहीं
पहले ही काम-धंधो का बुरा हाल है। ऐसे में सड़क के टूटने से परेशानी ओर बढ़ गई है। पहले की इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्मित ठीक हालात में थी, उसे तोड़कर नई बनाना समझदारी का काम नहीं है, सिर्फ और सिर्फ पैसों की बर्बादी है।
अजय गुलाटी, दुकानदार।
फोटो-16
जगह-जगह कर दी सड़कों की खुदाई

पूरा अंबाला खुदा हुआ है। कहीं सीवरेज का काम तो कहीं सड़कों का निर्माण। ऐसे में ग्राहक भी अब बाजार आने से कतराने लगे हैं। यह निर्माण कुछ दिन तक तो अच्छा लगता है, लेकिन कभी तार डालने को लेकर तो कभी किसी दूसरे काम से सड़क को तोड़कर तहस-नहस कर दिया जाता है।

सुमित, दुकानदार।

फोटो-17
काम से पहले होनी चाहिए थी मंत्रणा
किसी भी काम को शुरू करने से पहले स्थानीय लोगों से भी मंत्रणा करनी चाहिए कि उनके काम-धंधे पर इस तोड़फोड़ का क्या असर पड़ेगा। लेकिन जब चाहा सड़क तोड़ दी। निगार सिनेमा के पास भी दो माह से सड़क टूटी है। उसका निर्माण कब शुरू होगा, कोई नहीं जानता।
सुनील मित्तल, दुकानदार
थोड़ी-बहुत तो होती है परेशानी : अधिकारी
अंबाला छावनी के विकास कार्याें को लेकर जो भी योजना तैयार की जाती है वो धरातल पर उतरकर ही तैयार की जाती है ताकि स्थानीय लोगों को इन सुविधाओं का फायदा मिल सके। सदर बाजार में जो सड़क बनाई जा रही है वो काफी मजबूत और अच्छी होगी। सड़क निर्माण के दौरान थोड़ी-बहुत परेशानी तो होती है। फिर भी कोशिश है कि काम को जल्द पूरा करवा दिया जाए और लोगों को भी आवागमन में दिक्कत न हो।
जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
गांधी मैदान में लगेंगी टाइलें
सदर बाजार की सड़कों से उतारी जा रही टाइलों से गांधी मैदान में पार्किंग बनाई जाएगी ताकि नाइट फूड स्ट्रीट में आने वाले वाहन चालकों को सुविधा मिल सके। इन सभी टाइलों को गांधी मैदान में ही गिरवाया जा रहा है, जिससे कि यहां भी पार्किंग से जुड़े निर्माण के कार्य को शुरू कराया जा सके।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।

अजय गुलाटी, दुकानदार।

अजय गुलाटी, दुकानदार।

अजय गुलाटी, दुकानदार।

अजय गुलाटी, दुकानदार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें