फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संपत्ति कर आईडी ठीक कराने में रजिस्ट्री रोड़ा

विज्ञापन
अंबाला शहर की फोटो। निगम वाली खबर में।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के क्षेत्र में आने वाली कई कॉलोनियों और पुराने गांवों की रजिस्ट्री नहीं है। ऐसे में इन एरिया के लोगों को संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करवाने और उसमें गलतियों को ठीक करवाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। संपत्ति कर आईडी सत्यापित कराने के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए, जिनकी रजिस्ट्री नहीं हैं और उनकी गलतियां ठीक नहीं हो रही।
विज्ञापन

पार्षदों और लोगों की मांग है कि गांव की तर्ज पर स्वामित्व योजना के तहत शहर में भी लाल डोरे की रजिस्ट्री की जाएं। जानकारी के अनुसार आचार संहिता लगने से पहले इस योजना को लेकर कमेटियां बनी थी। आगामी महीनों में इस प्रक्रिया को लेकर कार्यवाही शुरू होने की उम्मीद है।
निगम में शामिल लाल डोरे की नहीं हुई रजिस्ट्री
दरअसल, नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कई कॉलोनियों और निगम में आए पुराने व नए गांवों में लाल डोरे की रजिस्ट्री नहीं हुई है, जबकि गांवों में मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत बीते वर्षों में लाल डोरे के तहत रजिस्ट्री हो चुकी है। जिससे लोगों को उनका मालिकाना हक मिला है। शहर में भी बिना रजिस्ट्री लोगों को परेशानी आ रही है। निगम इन लोगों को सुविधाएं तो सभी दे रहा है, लेकिन इनके पास मालिकाना हक नहीं है। शहर की बात करें तो 1 लाख 23 हजार संपत्ति कर आईडी हैं। इनमें से 35 फीसदी से ज्यादा लोगों के पास रजिस्ट्री नहीं है।
विज्ञापन

कोट्स
संपत्ति कर आईडी में गलतियों को ठीक करवाने में लोगों को परेशानी आ रही है। अगर किसी के पास रजिस्ट्री नहीं है तो वह एफिडेविट देकर पुराने रिकॉर्ड अनुसार अपनी आईडी ठीक करवा सकता है, मगर लोगों को मालिकाना हक भी मिलना चाहिए। सरकार ने जैसे गांव में स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरे की रजिस्ट्री की है, वैसे ही योग्य लोगों को शहर में स्वामित्व योजना का लाभ मिलना चाहिए।
संदीप सचदेवा एडवोकेट, मनोनीत पार्षद।
कोट्स
उनके वार्ड में काफी एरिया ऐसा है जो पहले गांव में था, लेकिन अब शहर में आ गया है। गांव के एरिया में तो लाल डोरे की रजिस्ट्री हो चुकी है, मगर अभी तक शहर में लाल डोरे की रजिस्ट्री नहीं हुई है। रजिस्ट्री न होने से लोग घर पर लोन भी नहीं ले पाते। उन्होंने नगर निगम की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था और बीते कुछ समय पहले शहर के एसए जैन कॉलेज में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इसको लेकर पत्र भी सौंपा था। सरकार को जल्द ही शहर में लाल डोरे की रजिस्ट्री करनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रीति सूद, पार्षद, वार्ड-20

वर्जन
शहर में स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरे की रजिस्ट्री बनने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इस बारे में चुनाव के बाद कुछ कहा जा सकता है।
डॉ. संगीता तेतरवाल, आयुक्त, नगर निगम।

अंबाला शहर की फोटो। निगम वाली खबर में।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें