फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सामान लेने गए दुकानदार की इनोवा की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। किरयाने का सामान लेने सदर बाजार गए दुकानदार की गुरुगोबिंद सिंह चौक पर इनोवा की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर इनोवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में महेश नगर रामपुर मोड़ इंदिरा कॉलोनी निवासी रघुबीर सिंह ने बताया कि उसकी रामपुर सरसेहड़ी रोड पर मिंटू जरनल स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान पर वह अपने बेटे राकेश कुमार उर्फ मिंटू के साथ काम करता था। मंगलवार को उसका बेटा राकेश कुमार अपनी एक्टिवा पर सवार होकर किरयाने का सामान लेने के लिए छावनी के सदर बाजार में गया था।
काफी देर तक जब वह दुकान पर नहीं आया तो वह जानकार शिव कुमार और दयाल सिंह के साथ एक्टिवा पर बेटे को देखने के लिए गए। वह गुरुगोबिंद सिंह चौक के पास पहुंचे तो उसका बेटा आ रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने उसके बेटे की एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद राकेश कुमार एक्टिवा समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने साथियों की सहायता से घायल बेटे को छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें