फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छोले-भटूरे खाने गया दुकानदार, ऑटो से तेल के टीन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चोरों ने हाईवे के किनारे ऑटो खड़ा कर छोले भूटरे खाने गए दुकानदार के ऑटाे से तेल के दो टीन चोरी कर लिए और फरार हो गए। चोरी की ये घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने थाना कैंट पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

छावनी के सेक्टर 34 निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करियाना की दुकान चलाता है। वीरवार दोपहर को वह छावनी की मार्केट में आया और उसने यहां से तेल के दो टीन खरीदे। इसके बाद वह स्टाफ रोड पर पहुंचा और शर्मा स्टूडियो के सामने हाईवे के किनारे ऑटो खड़ा कर छोले भटूरे की रेहड़ी पर छोले भटूरे खाने लगा। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो देखा कि ऑटो से तेल के दोनों टीन गायब हैं। सीसीटीवी खंगालने पर घटना के बारे में पता चला। शर्मा लैब के संचालक पंकज ने बताया कि जब वह छोले भटूरे खाने गया तो उसी समय उसके ऑटो के पास एक अन्य ऑटो आकर रूका। उस ऑटो से दो युवक उतरे और उन्होंने तेल के टीन उतार कर अपने ऑटो में रखे और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें