अंबाला सिटी। नकली ब्रांडेड सामान बेचने को लेकर संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि ने छापामारी की। उन्होंने नकली सामान जब्त करते हुए पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने राहुल बजाज के विरुद्ध कॉपी राइट का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब नकली सामान कहां से आता है उस स्थान की तलाश में जुट गई है। इसको लेकर पवन कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह गांव सुरल कलां जिला पटियाला से आइपी इन्वेस्टिंगेशन डिटेक्टिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का जांच अधिकारी है। उन्हें सूचना मिली थी कि एक ब्रांडेड कंपनी के नकली उत्पादों को असली बता कर बेचा जा रहा है। इसके बाद उन्होंने छापामारी और नकली सामान जब्त किया।