फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुकान में सेंध, देसी घी और पनीर किया चोरी

Thu, 18 Dec 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के हलवाई बाजार ​स्थित दुकान में चोरी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के हलवाई बाजार स्थित मित्तल पनीर की दुकान पर अज्ञात ने सेंध लगा दी और दुकान से 50 किलो देसी घी और 20 किलो पनीर लेकर भाग गए। पुलिस ने दुकान संचालक विकास मित्तल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

विकास ने बताया कि वो डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले हैं और उनकी हलवाई बाजार में मित्तल पनीर वाले के नाम से दुकान है जोकि लगभग 50 साल पुरानी दुकान है।
16 दिसंबर को रात 9 बजे वो दुकान को ताला लगाकर घर चले गए थे। दुकान के बाहर उनका एक काउंटर रखा है, इसमें देसी घी रखा हुआ था। इस काउंटर को भी रात के समय ताला लगा देते है, लेकिन बुधवार सुबह सूचना मिली कि उनकी दुकान का दरवाजा खुला है। जब वो मौके पर पहुंचे तो देखा की दुकान के बाहर रखे काउंटर में एक किलो की देसी घी की थैली ही रखी थी जबकि 50 किलो घी की थैलियां गायब थीं, वहीं दुकान के अंदर रखे फ्रिज से भी लगभग 20 किलो पनीर गायब था। इसके अलावा लोहे का गल्ला, जिसमें आठ से दस हजार हजार रुपये थे, वह गल्ला भी गायब था, इसके अलावा बिना सिम वाला एक मोबाइल और स्टेप लाइजर भी नहीं था। उन्होंने बताया कि यह चोरी सुबह तीन से चार बजे के बीच हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें