फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शूटिंग चैंपियनशिप झटके पांच पदक

विज्ञापन
मुलाना में एआर शूटिंग अकादमी कोच के साथ विजेता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
- कुरुक्षेत्र में आयोजित बाबू राम शूटिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। कुरुक्षेत्र में आयोजित बाबू राम शूटिंग चैंपियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। अकादमी के मुख्य कोच प्रिंस राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अकादमी के खिलाड़ी आदित्य ने सटीकता का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक जीता और पहला स्थान हासिल किया। वहीं, गर्वित ने एकाग्रता के दम पर रजत जीतकर अकादमी की झोली में दूसरा पदक डाला।
विज्ञापन

सिर्फ स्वर्ण और रजत ही नहीं बल्कि काशवी, माधव और वेदांत ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किए। कोच प्रिंस राणा ने कहा यह सफलता खिलाड़ियों के कड़े अनुशासन और दिन-रात किए गए अभ्यास का परिणाम है। उनका लक्ष्य केवल क्षेत्रीय स्तर पर जीत हासिल करना नहीं है बल्कि हम इन खिलाड़ियों को इस तरह तराश रहे हैं कि वे आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश का तिरंगा फहरा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें