फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सांसद जिंदल से मिलीं शूटर रीना रानी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पैरा राइफल शूटर रीना रानी से बातचीत करते सांसद नवीन जिंदल। स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पैरा राइफल शूटर रीना रानी ने अपने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जीते स्वर्ण, रजत व कांस्य पदकों के साथ सांसद नवीन जिंदल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के अपने लक्ष्य से भी अवगत कराया।
रीना रानी ने सांसद को बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद वह लगातार मेहनत कर रही हैं, लेकिन आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। इस संबंध में उन्होंने सांसद को एक मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल ने रीना के जज्बे, लगन और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणा होते हैं। उन्होंने कहा कि शारीरिक कठिनाइयों और संसाधनों की कमी के बावजूद रीना ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह काबिले तारीफ हैं और अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने इस मौके पर रीना को हर संभव सहायता देने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रतिभा को कभी भी संसाधनों के अभाव में रुकना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

सांसद की टीम जल्द ही रीना की आवश्यकताओं का विस्तृत अध्ययन कर उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी, ताकि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम ऊंचा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें