फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कांग्रेस को चुनाव से पहले झटका, डिप्टी मेयर भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चुनाव से दो दिन पहले ही शहर में कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नगर निगम डिप्टी मेयर राजेश मेहता भाजपा में शामिल हो गए। मेहता को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हंसते हुए कहा कि मैं राजेश जी को कह रहा था कि क्यों इधर-उधर घूम रहे हो। मुख्यमंत्री ने राजेश मेहता को भाजपा में शामिल होने पर बधाई भी दी। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कहा कि आज कांग्रेस लुप्त होती जा रही है। इस बार पूरे प्रदेश में कांग्रेस की कोई सीट नहीं मिलेगी। उनके भाजपा में आने पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि राजेश मेहता ने अपनी मेहनत से यह स्थान बनाया है। अब कांग्रेस को अपनी जमानत बचाने में भी मुश्किल आएगी।
कांग्रेस से बने थे पार्षद, हजपा में हुए थे शामिल
राजेश मेहता नगर निगम के वार्ड-5 से पार्षद बने थे। उन्होंने कांग्रेस से चुनाव जीता था। तब मेहता को चुनाव में 3229 वोट मिले थे। वह अपने प्रतिद्वंदी हो हराकर 1780 वोट से जीते थे। यह शहर में सबसे बड़ी जीत थी। चुनाव जीतने के बाद ही वह हरियाणा जनचेतना पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद उनको नगर निगम में डिप्टी मेयर बनाया गया था। बीते विधानसभा चुनाव में ही वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पिछले कई महीनों से वह खामोश थे और अब अचानक उन्होंने भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। डिप्टी मेयर राजेश मेहता की माता दर्शना मेहता भी 2005 से 2020 तक पार्षद रही हैं।
विज्ञापन

बंतो का कद भी बड़ा कर गए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह से पहले भाजपा की वरिष्ठ नेता और लोकसभा चुनाव लड़ चुकी बंतो कटारिया ने संबोधित किया। कटारिया ने कहा कि आपने लोकसभा और विधानसभा में भी किसी दूसरे को मौका दे दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संबोधित करते हुए बंतो कटारिया का कद बड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि बंतो कटारिया को 2029 के चुनाव में बड़ी जीत से जिताना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें