फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव वरदान से देते हैं जीवों को मुक्ति : पुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सावन मास में भगवान शिव का जाप और कथा का श्रवण करने से भक्तों के दुखों का निवारण हो जाता है। भगवान की भक्ति करने के लिए अंर्तात्मा की शुद्धि होती है। भगवान शिव अपने वरदान से इस सृष्टि के कई जीवों को मुक्ति देते हैं।
विज्ञापन

शिव ने लंकापति रावण को भी विशेष वरदान दिए थे। रावण भगवान शिव से वरदान पाने के लिए कई-कई महीनों तक जप-तप किया करते थे। उपरोक्त शब्द सेक्टर-7 स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे सवा करोड़ ओम नम: शिवाय मंत्र जाप के कार्यक्रम के दौरान कथा व्यास पंडित भगवती प्रसाद पुरोहित ने कहे। इस दौरान पंडित धर्मेद्र गौड़ और त्रिलोचन नौटियाल ने मंत्रोच्चारण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें