फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गैंगस्टर लॉरेंस का फोटाे दिखाकर परिवार को डरा रहा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने एसपी को शिकायत देते हुए बताया कि वह सेना में सेवारत है। चार अप्रैल को 10 बजकर 25 मिनट पर और सायं चार बजकर 10 मिनट पर एक व्हाट्सएप पर मैसेज आया। यह नंबर संजू गुर्जर का था और उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का फोटो और ऑडियो क्लिक भेजी। साहा थाने में चार मई को केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि यह बदमाश उसे लगभग पांच से छह साल से परेशान कर रहा है। पहले भी दो सितंबर 2022 को आरोपी के खिलाफ मुलाना थाने में शिकायत कर केस दर्ज कराया था। तब आरोपी के भाई ने माफी मांग ली थी। इसके बाद से आरोपी लगातार परेशान कर रहा है। शिकायतकर्ता का परिवार जब भी वायु सेना स्टेशन कालपी के पास पीर बाबा की मजार पर जाता है तो आरोपी वहां पर अपनी धौंस जमाता है। गांव रामपुर से कालपी बस स्टैंड जाता है तो वहां भी वह खड़ा मिलता है। मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की अपील की गई। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें